N.H. 52, Bhadhadar, Sikar (Raj.) - 332315

Swami Keshwanand College of Arts, Science and Commerce

  • CALL NOW

    9829219402, 9414038502

News View all

Notice : फ्रेशर पार्टी का आयोजन प्रियंका, अभिलाषा, पिन्टु बगडिया, पवन कुमार रहे मिस व मिस्टर फ्रेशर

केशवानन्द पी.जी काॅलेज में फ्रेशर पार्टी का आयोजन प्रियंका, अभिलाषा, पिन्टु बगडिया, पवन कुमार रहे मिस व मिस्टर फ्रेशर 
सीकर। एनएच 52 स्थित स्वामी केशवानन्द पी.जी. काॅलेज में फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत माॅ शारदे की प्रतिमा सम्मुख संस्था निदेशक रामनिवास ढाका, चेयरमैन सुरेन्द्र सिंह ढाका ने दीप प्रज्जवलित कर किया गया। कार्यक्रम के अध्यक्ष संस्था संरक्षक जोरंिसह ढाका, अतिथि ललित किशोर तंवर प्राचार्य डिग्री काॅलेज, चन्द्रशेखर कौशिक, प्रधानाचार्य सी.सै. स्कूल, महेश कुमावत प्राचार्य नर्सिंग काॅलेज, जगदीश सौलंकी प्राचार्य पाॅलीटेक्निक काॅलेज रहे। कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत किये गये। जिनमें मेरी चुनर उड उड जाये, ढोल जगीरो का, चक दे इंडिया जैसे गानों पर नृत्य किये गये। कार्यक्रम मे आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं द्वारा मिस फ्रेशर के रूप में प्रियंका बुरडक कला वर्ग, अभिलाषा विज्ञान वर्ग व मिस्टर फ्रेशर पिन्टु बगडिया कला वर्ग, पवन कुमार विज्ञान वर्ग से चुने गये। मिस्टर व मिस फ्रेशर का संस्था निदेशक रामनिवास ढाका ने ताज पहनाकर स्वागत किया और बताया कि मिस्टर और मिस फ्रेशर काॅलेज मे पढने वाले सभी छात्रों के एक आईकन के रूप में होते है। इस असवर पर सभी बच्चे व स्टाफ उपस्थित रहे।